राजस्थान साहू समाज की डिजिटल जनगणना और परिवार पंजीयन का शुभारंभ 10 नवंबर 2026 को रात्रि 1:00 बजे से वेबसाइट पर हो चुका है। जल्द से जल्द अपने परिवार का पंजीयन करें और राजस्थान साहू समाज की इस ऐतिहासिक जनगणना पहल का हिस्सा बनें!

अभियान के बारे में

पृष्ठभूमि

श्री राधा कृष्ण मंदिर साहू समाज विकास समिति, टोंक द्वारा यह राज्य स्तरीय डिजिटल पहल प्रारंभ की गई है। समिति वर्षों से समाज के संगठन, शिक्षा एवं सामाजिक सहयोग के कार्यों में सक्रिय रही है, और अब इसी कार्य को डिजिटल रूप देकर पूरे राजस्थान के साहू परिवारों तक पहुँचाया जा रहा है।

This state-level digital initiative has been started by Shree Radha Krishna Mandir Sahu Samaj Vikas Samiti, Tonk. The samiti has for years been active in community organisation, education and social support, and is now extending that work in digital form to Sahu families across Rajasthan.

हमारा उद्देश्य

इस पहल का उद्देश्य राजस्थान साहू समाज को एक सशक्त डिजिटल मंच उपलब्ध कराना है, जिसके माध्यम से समाज कल्याण के कार्य प्रभावी ढंग से किए जा सकें। यह मंच परिवारों को आपस में जोड़ता है, शिक्षा, रोजगार एवं आपात सहायता में सहयोग सुलभ बनाता है, और आगे चलकर व्यवसाय निर्देशिका, रक्तदाता सूची, वंशावली एवं डिजिटल पहचान पत्र जैसी सेवाएं उपलब्ध कराएगा। डिजिटल जनगणना इसी उद्देश्य की पहली सीढ़ी है — सही जानकारी के बिना कोई भी कल्याण योजना प्रभावी नहीं हो सकती।

The aim of this initiative is to give Rajasthan Sahu Samaj a strong digital platform through which community welfare work can be carried out effectively. The platform connects families to one another, makes support in education, employment and emergencies easier to reach, and will go on to offer services such as a business directory, blood donor list, family tree and digital identity cards. The digital census is the first step towards that — no welfare scheme can be effective without accurate information.

  • सामाजिक जनगणना — समाज की वास्तविक जनसंख्या का सटीक आंकड़ा तैयार करना।

    Social census — building an accurate record of the community’s actual population.

  • डिजिटल परिवार डेटाबेस — प्रत्येक परिवार एवं सदस्य का व्यवस्थित डिजिटल रिकॉर्ड।

    Digital family database — an organised digital record of every family and member.

  • शिक्षा एवं व्यवसाय की स्थिति — समाज में शिक्षा स्तर एवं रोजगार की वास्तविक तस्वीर।

    Education and occupation status — a true picture of education levels and employment.

  • सामाजिक-आर्थिक स्थिति — सहायता की आवश्यकता वाले परिवारों की पहचान।

    Socio-economic status — identifying families who need support.

  • भविष्य की कल्याण योजनाएं — एकत्रित जानकारी के आधार पर प्रभावी योजना निर्माण।

    Future welfare schemes — effective planning based on the information gathered.

समाज की वास्तविक स्थिति का आंकड़ा तैयार करना, परिवारों को एक-दूसरे से जोड़ना, शिक्षा एवं रोजगार में सहयोग के अवसर पहचानना, और भविष्य में डिजिटल सेवाओं — व्यवसाय निर्देशिका, रक्तदाता सूची, वंशावली, विवाह परिचय एवं डिजिटल पहचान पत्र — के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना।

इस अभियान का हिस्सा बनें

Be part of this initiative

अभी पंजीयन करें