पंजीयन
राजस्थान साहू समाज की डिजिटल जनगणना में अपने परिवार को जोड़ें। पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क है।
पहले से पंजीकृत हैं? अपना पंजीयन देखें या पूरा करें
पंजीयन संबंधी दिशा-निर्देश
- पंजीयन दो चरणों में होता है — पहले परिवार के मुखिया का पंजीयन करें। मुखिया को एक Family ID मिलेगी, जिससे परिवार के अन्य सदस्य जुड़ सकेंगे।
- मुखिया का चालू मोबाइल नंबर आवश्यक है। उसी नंबर पर OTP भेजा जाएगा, और वही नंबर आगे पंजीयन देखने के लिए काम आएगा।
- जन-आधार कार्ड पर दो नंबर होते हैं — पूरे परिवार की एक परिवार आईडी (10 अंक), और हर सदस्य की अपनी सदस्य आईडी (11 अंक)। पंजीयन के लिए यही दो नंबर चाहिए।
- मुखिया परिवार आईडी एवं अपनी सदस्य आईडी देते हैं। परिवार के अन्य सदस्य केवल अपनी सदस्य आईडी देते हैं — एक ही सदस्य आईडी से दो बार पंजीयन नहीं हो सकता।
- जन-आधार कार्ड (आगे और पीछे, अधिकतम 2 फाइलें) एवं पासपोर्ट साइज़ फोटो तैयार रखें। कार्ड केवल मुखिया अपलोड करते हैं। यही फोटो डिजिटल पहचान पत्र पर छपेगी।
- जिस सदस्य के पास अपना मोबाइल नंबर नहीं है (बच्चे, वृद्धजन), उनके लिए मुखिया का सत्यापित नंबर उपयोग किया जा सकता है।
- प्रत्येक अनुभाग सहेजते ही सुरक्षित हो जाता है। पंजीयन बीच में छोड़कर बाद में “मेरी प्रोफ़ाइल” पेज से वहीं से जारी रखा जा सकता है।
- पंजीयन, वेबसाइट, डेटा प्रविष्टि एवं रखरखाव पूर्णतः निःशुल्क है। किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
लोड हो रहा है
डेटा गोपनीयता
आपकी जानकारी सुरक्षित है(Your information is safe)
आपके द्वारा दी गई समस्त जानकारी सुरक्षित रूप से संग्रहित की जाती है और इसका उपयोग केवल समाज कल्याण एवं संगठनात्मक कार्यों हेतु किया जाएगा। जन-आधार नंबर एन्क्रिप्टेड रूप में सुरक्षित रखे जाते हैं और कहीं भी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किए जाते। पंजीयन, वेबसाइट, डेटा प्रविष्टि एवं रखरखाव पूर्णतः निःशुल्क है।
- जन-आधार नंबर एन्क्रिप्टेड रूप में संग्रहित किए जाते हैं; वेबसाइट पर केवल अंतिम 4 अंक ही कहीं दिखाई देते हैं।
- अपलोड किए गए दस्तावेज़ निजी रूप से संग्रहित होते हैं और किसी सार्वजनिक लिंक से नहीं खुलते।
- जानकारी का उपयोग केवल समाज कल्याण एवं संगठनात्मक कार्यों हेतु किया जाएगा।
- पंजीयन, वेबसाइट, डेटा प्रविष्टि एवं रखरखाव पूर्णतः निःशुल्क है।